बोकारो, नवम्बर 21 -- जैनामोड़ में कथित अवैध गतिविधि की जांच की मांग Bokaro News: जैनामोड़ बाजार और आसपास के होटलों, रेस्टोरेंटों एवं ढाबों में कथित रूप से ऑनलाइन कमरा बुकिंग के जरिए अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पूर्व 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह जैनामोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह ने बोकारो के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संजय सिंह ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि पिछले कुछ वर्षों से जैनामोड़ बाजार और आसपास के कुछ होटलों एवं रेस्टोरेंटों में कथित रूप से अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ होटल संचालक आर्थिक लाभ के लिए इस गतिविधि को बढ़ावा दे रहे हैं। उनके अनुसार, इस धंधे में शामिल लोगों का बोकारो जिले के अलावा...