Bokaro News: जेएलकेएम नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: दामोदा। चन्द्रपुरा प्रखंड के पीपराडीह निवासी मो नवेदुल हसन को जेएलकेएम के केन्द्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक डॉ जयराम कुमार महतो ने उत्तरी छोटानागपुर के प्रमंडलीय सचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर दुग्दा स्थित पार्टी कार्यालय मेंजेएलकेएम के युवा मोर्चा के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार महतो व चन्द्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा समेत कार्यकताओं ने स्वागत किया। नवेदुल हसन ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक निभाउंगा। डुमरी विधायक प्रतिनिधि फहीम आलम, राजू महतो, विवेक यादव, गोपाल केवट, तुलसी महतो, सुनील कुमार, राजेश महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.