बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत अंतर्गत बगियारी गांव में सहयोगिनी संस्था की ओर से युवाओं के लिए जीवन कौशल प्रशिक्षण एवं नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम बोकारो जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता के निर्देश पर हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए शिक्षा, खेल, कौशल विकास, रोजगार एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: नशामुक्त भारत अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज़ का व्यापक जन जागरूकता अभियानकार्यक्रम के विवरण कार्यक्रम में संस्था के समन्वयक प्रकाश कुमार महतो, प्रशिक्षक मनोहर कुमार महतो एवं एनिमेटर रेखा देवी ने युवाओं से संवाद किया। प्रकाश कुमार महतो ने बताया कि सहयोगिनी संस्था कसमार प्रखंड की सात पंचायतो...