बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बैनर तले बुधवार को हिसिम स्थित महादेव बेड़ा के सामने जंगल बचाने की मुहिम को लेकर वृक्षों पर रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोकारो वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) नीतीश कुमार मुख्य अतिथि तथा एसीएफ राकेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय झामुमो नेता सह समिति के संयोजक देवशरण हेंब्रम ने की।

कार्यक्रम का वर्णन इस अवसर पर सैकड़ों महिला-पुरुष, जनप्रतिनिधि, वन समिति के सदस्य एवं ग्रामीण पारंपरिक गाजे-बाजे और जुलूस के साथ जंगल पहुंचे। वहां विशाल सखुआ वृक्षों पर रक्षा सूत्र बांधकर जंगल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के बाद महादेव बेड़ा यात्री शेड में आयोजित जनस...