Bokaro News: जीजीपीएस चास की स्पेशल असेंबली में दिखी दीपावली, छठ और झारखंड की संस्कृति की झलक
बोकारो, नवम्बर 5 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जीजीपीएस चास के सभागार में गुरुवार को कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने कार्तिक मास के प्रमुख त्योहारों की सांस्कृतिक छटा बिखेरने के साथ देश की विविधता और झारखंड के गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया। प्राचार्य सुमन नांगिया के नेतृत्व और प्राइमरी विंग की पाली प्रभारी किरण मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और लोक आस्था के महापर्व छठ पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अभिनय ने दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से छठ पर्व की प्रस्तुति ने पूरे सभागार को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Munger News: दीपावली के उल्लास और छठ की लोक आस्था से गूंजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.