Bokaro News: जीएम अनिल कुमार जैन ने बोकारो स्टेशन व इलेक्ट्रिक लोको शेड का किया निरीक्षण
बोकारो, अगस्त 21 -- Bokaro News: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने शुक्रवार को आद्रा मंडल के निरीक्षण के क्रम में बोकारो रेलवे स्टेशन व इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया। जीएम करीब 10.30 बजे बोकारो पहुंचे व करीब दो बजे यहां से रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं व रेलवे परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। महाप्रबंधक ने बोकारो स्टेशन पर चल रहे एस्केलेटर के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति व निर्धारित समय सीमा की जानकारी ली। इसके अलावा स्टेशन परिसर व प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, यात्री सुविधा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली。 यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.