बोकारो, अगस्त 30 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला रग्बी संघ की ओर से जिला स्तरीय अस्मिता9 रग्बी फुटबॉल चैंपियनशिप रविवार को केंद्रीय विद्यालय नंबर वन में शुरू हो गया। समारोह के मुख्य अतिथि बोकारो विधायक श्वेता सिंह व जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन ने दीप प्रज्वलित कर व प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस रग्बी फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 12 स्कूल की रग्बी फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया। सभी 12 टीमों को तीन पुल में विभाजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गोल्डन ईगल्स बनाम साइक्लोन रग्बी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी के अलावा केंद्रीय विद्यालय नंबर वन के प्राचार्य मनोज कुमार डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार, बोका...