बोकारो, सितम्बर 29 -- Bokaro News: बोकारो। जिला परिषद के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात कर 11 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिषद की योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी, ठेकेदारों के भुगतान और लंबित कार्यों को लेकर नाराजगी जताई।

योजनाओं में देरी सदस्यों ने कहा कि कई योजनाओं का शिलान्यास होने के बावजूद महीनों से काम शुरू नहीं हुआ है। कुछ योजनाएं वर्षों से लंबित पड़ी हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने योजनाओं को समय पर पूरा कराने के साथ ठेकेदारों को निर्धारित समय पर भुगतान करने की मांग की। साथ ही ठेकेदारों की अर्नेस्ट मनी समय पर वापस करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि उन्हें नए कार्यों के संचालन में आर्थिक परेशानी नहीं हो।...