बोकारो, अगस्त 22 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी सेक्टर-4 में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स मीट-2026 के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल, बैडमिंटन, स्किपिंग रोप, लॉन टेनिस और जिम्नास्टिक्स की स्पर्धाओं में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाने और खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कॉमनवेल्थ पदक विजेता व नेशनल चैंपियन भाग्यवती चानु तथा साउथ एशियन गेम्स पदक विजेता गुरु चरण बेसरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डीएवी सेक्टर-4 के प्राचार्य-सह-क्लस्टर हेड-6 एसके मिश्रा ने कहा मैदान पर मिली जीत आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, जबकि हार अपनी कमियों को पहचानकर बेहतर करने का अवसर देती है। राष्ट्रीय स्तर...