बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: सीसीएल जारंगडीह खुली खदान में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। आउटसोर्सिंग कंपनी के मनमानी एवं बिना कारण बताये मजदूरों को कार्य से बैठाने के खिलाफ आंदोलन शुरू किया गया है। लगातार हो रही बारिश के बावजूद मजदूर आंदोलन पर डटे हुए हैं। इस संदर्भ में मजदूरों ने कहा कि बिना कारण बताये मजदूरों को कार्य से बैठा दिया गया है। इतना ही नहीं मजदूरों पर आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा झूठे मामला दर्ज करने की धमकी भी दी जाती है। मनमाने ढंग से वेतन का भुगतान किया जाता है जो कि नियम के विरुद्ध है। मजदूरों ने कहा कि जबतक उनकी मांगें नहीं मानी जायेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...