Bokaro News: जानलेवा हमले के मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तेनुघाट जेल भेजा गया
बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना कांड संख्या 115/26 में फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त चंद्रदेव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान आरोपी को दबोचा गया। इससे पहले इसी मामले के दो अन्य प्राथमिक अभियुक्त लक्ष्मण सिंह और कुंदा सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जानकारी के अनुसार, चांदो पंचायत के बसरिया गांव निवासी जलेश्वर सिंह पर उनके भतीजे समेत अन्य लोगों ने जानलेवा हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पहले उनका इलाज जैनामोड़ स्थित संत उपेल अस्पताल में कराया गया, बाद में हालत बिगड़ने पर रांची के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जानलेवा हमला मामले का मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.