बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: पेटरवार थाना कांड संख्या 115/26 में फरार चल रहे मुख्य आरोपी चंद्रदेव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सीएचसी में घुसकर भर्ती मरीज पर जानलेवा हमला, पांच गिरफ्तारछापामारी की जानकारी थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा के नेतृत्व में की गई छापामारी में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, इस कांड में शामिल दो अन्य प्राथमिक अभियुक्त लक्ष्मण सिंह (बसरिया) और कुंदा सिंह (खेतको) को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामला थाना क्षेत्र के चांदो पंचायत अंतर्गत बसरिया गांव का है, जहां जलेश्वर सिंह पर उनके भतीजे समेत अन्य लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।घटना का परिणाम घटना के बाद जलेश्वर सिंह का इलाज पहले जैनामोड़ स...