बोकारो, नवम्बर 5 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पिछले 50 वर्षों से मिट्टी से बर्तन और खिलौने का रूप देने वाले प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत जारा टोला निवासी जगेशर पंडित (75 वर्ष) का पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हृदयाघात के कारण निधन हो गया। निधन से लगभग आधे घंटे पूर्व बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति उनसे मिलने एवं उनका हालचाल जानने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं। उनके शरीर में ब्लड की मात्रा मात्र 3 ग्राम होने की शिकायत पर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। मुखिया के सहयोग से धनबाद से ब्लड की व्यवस्था कराई जा रही थी। मृतक के पुत्र जीतन प्रजापति ब्लड लाने धनबाद गए हुए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इसी दौरान अचानक हृदयाघात के कारण उनका निधन हो गया। उनके निधन पर ...