Bokaro News: जागरूकता शिविर में छात्रों को दी गयी अधिकारों व सरकारी योजनाओं की जानकारी
बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। शुक्रवार को जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से रामरुद्र उच्च विद्यालय, चास में छात्रा सशक्तिकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना था। शिविर में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की लगभग 200 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों, बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता, महिला अधिकारों एवं सामाजिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साइबर सुरक्षा विषय पर ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराधों से बचाव तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने के उपाय बताए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.