बोकारो, जुलाई 8 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जारी पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को मेयर भोलू पासवान ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु मेयर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की बिजली व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए कहा कि शहर की बड़ी आबादी पेयजलापूर्ति व्यवस्था पर निर्भर है। बिजली संबंधी समस्या के कारण प्लांट से विभिन्न जलमीनारों तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में डिप्टी मेयर पूजा कुमारी, सहायक अभियंता नताशा कुमारी समेत अन्य अधिकारी ...