Bokaro News: जलजनित बीमारियों से बचाव व मासिक धर्म स्वच्छता पर शिविर
बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: बेरमो। शंकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बोकारो थर्मल में जलजनित बीमारियों से बचाव, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों, उनके लक्षणों तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। डॉ आरएन एक्का ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जरूरी सुझाव दिए। सीएसआर विभाग की टीम ने स्वच्छ पेयजल के उपयोग, हाथों की नियमित सफाई, भोजन से पहले एवं शौचालय के बाद हाथ धोने तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। किशोरियों के बीच आयरन की गोलियों का वितरण भी किया गया। कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.