Bokaro News: जर्जर तारों और लोकल फॉल्ट से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट
बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: चास प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में जर्जर बिजली तारों और लोकल फॉल्ट ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। बिजुलिया, सिंदूरपेटी सहित आसपास के कई गांवों में गुरुवार रात से बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। इससे घरेलू कामकाज के साथ छोटे कारोबार और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के कारण बिजली विभाग का मरम्मत कार्य भी प्रभावित हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने और जर्जर तारों के कारण आए दिन लोकल फॉल्ट की समस्या उत्पन्न हो रही है। कहीं तारों में खराबी तो कहीं अन्य तकनीकी गड़बड़ियों के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बारिश के दौरान जलजमाव वाले इलाकों में बिजली से जुड़ी समस्याएं और बढ़ जाती हैं। हाइटेंशन तारों में फॉल्ट होने और करंट के खतरे को लेकर भी ग्रामीणों में चिंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.