बोकारो, नवम्बर 3 -- Bokaro News: सेक्टर-4 मजदूर मैदान स्थित फ्रेंड्स क्लब में इस वर्ष काली पूजा को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। यहां जयपुर के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर की अनुकृति पर 80 फीट ऊंचा और 70 फीट चौड़ा आकर्षक पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। करीब डेढ़ लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस पंडाल में मां काली की विशाल प्रतिमा के साथ धार्मिक और कलात्मक सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगी। फ्रेंड्स क्लब की ओर से वर्ष 1972 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी पं. नारायण मूर्ति के प्रयास से शुरू हुई इस पूजा का इस बार 56वां आयोजन है। पूजा समिति के संरक्षक कृष्ण कुमार मुन्ना के अनुसार, 8 नवंबर से शुरू होकर 14 नवंबर तक पूजा महोत्सव चलेगा। 12 फीट की मां काली की प्रतिमा होगी खास आकर्षण यह भी पढ़ें- Khagaria News: खजरैठा की मां काली मंदिर में सैक...