बोकारो, सितम्बर 11 -- Bokaro News: चास के यदुवंश नगर स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर में जन्माष्टमी पूजा के बाद शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर से श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा लेकर निकले। श्रद्धालुओं की टोली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गरगा नदी पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। मंदिर परिसर से लेकर विसर्जन स्थल तक भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर समाजसेवी संजय सोनी, संयोजक राजेश कुमार यादव, अध्यक्ष शिबु यादव, मनोज मुंडा, राकेश कुमार यादव, बनवारी भदानी, मंतोष यादव व विवेकानंद चौरसिया सहित मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: केदला में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की...