बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अपने आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके। योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि अबुआ सरकार क्षेत्र के समग्र विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन ...