Bokaro News: जगरनाथ महतो की 13वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए संघर्ष और विचार
बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: चंदनकियारी प्रखंड के आलोकडीह में झारखंड आंदोलनकारी सह एके राय के राजनीतिक सहयोगी और किसान संग्राम समिति के पूर्व अध्यक्ष जगरनाथ महतो की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और एक मिनट का मौन रखकर हुई। वक्ताओं ने उनके जीवन, त्याग, बलिदान, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता सुधामय शेखर ने की, जबकि संचालन लाल मोहन रजवार ने किया। मौके पर साधु चरण महतो, दिलीप ओझा, सुरेश महतो, दुलाल प्रमाणिक, गौतम महतो, सुधीर गोप, सुभाष मुखर्जी, अरुण कुंभकार, अम्बुज माझी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.