बोकारो, अगस्त 3 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के सोनपुरा गांव निवासी एवं कसमार प्रखंड भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष स्व छोगालाल सिंह के आकस्मिक निधन पर पेटरवार के भाजपाइयों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।उनके निधन पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व छोगालाल सिंह एक कर्मठ, सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन पर बोकारो जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता शांतिलाल जैन, सुधीर कुमार सिन्हा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, नागेश्वर सिंह, निरंजन महतो सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कसमार : तालाब में डूबने से भाजपा के कद्दावर...