बोकारो, जुलाई 13 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। बुंडू पंचायत के मठ टोला  गागी में रविवार की शाम चार बजे एक घटना घटी, जहां चार बच्चियों ने घर में सत्तू घोलकर पीने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। सत्तू के अंदर एक छोटा छिपकली गिरा हुआ था। घटना के बाद परिवार में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना की सूचना पाकर बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति के प्रतिनिधि रितेश सिन्हा ने चारों बच्चियों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने प्राथमिक उपचार की।  जानकारी अनुसार मठ टोला गागी के चार बच्चियों ने रविवार की शाम चार बजे घर में सत्तू घोल कर पी ली। बच्चियों ने जब आखिरी में सत्तू घोले गए बर्तन को हिलाया तभी बच्चियों को बर्तन में एक छोटा सा छिपकली नजर आया जो मरा हुआ था। छिपकली गिर...