Bokaro News: छिटपुट घटनाओं को छोड़ रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न
बोकारो, अक्टूबर 21 -- Bokaro News: पेटरवार में दुर्गापूजा का त्योहार हर्षोल्लास व आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया।इस दशहरा में पेटरवार के दो स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छिटपुट घटनाओं को छोड़ रावण दहन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया।पेटरवार तेनुचौक स्थित पंचमंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के पेयजल व स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद एवं विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने संबोधित करते हुए दर्शकों को दुर्गा पूजा की शुभकामनायें दीं, कहा दशहरा बुराई पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.