बोकारो, जुलाई 30 -- Bokaro News: अंगवाली। उत्क्रमित उच्च विद्यालय चलकरी में मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत विद्यालय के 90 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। साइकिल मिलने से चलकरी के अलावे झुंझको, ढागामहुआ, कानीडीह व हरलोडीह सहित अन्य सुदूर इलाके से पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को काफी सहूलियत होगी। वितरण की शुरुआत मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, पंसस इंद्रजीत मंडल, उपमुखिया संजय मंडल, प्रधानाध्यापक अनिल सिंह, प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर नायक व वर्तमान अध्यक्ष सोहन रविदास सहित अन्य शिक्षक एवं कई ग्रामीण उपस्थित थे। 12. उउवि चलकरी में साइकिल वितरण करते। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: 258 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...