Bokaro News: छात्र-छात्राओं को मिली सरकारी साइकिल
बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: दामोदा। राज्य सरकार के कल्याण विभाग की ओर से प्रदत्त किए गए साइकिल उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरवाडीह में आठ एवं राजकीय मध्य विद्यालय करमाटांड़ में 15 छात्र-छात्राओं के बीच स्थानीय मुखिया सुनीता देवी, एसएमसी अध्यक्ष शांति कुमारी व मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मदेव हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से वितरण किया। मुखिया व पंसस ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहुत ही अच्छी है। वहीं प्रधानाध्यापकों ने कहा कि साइकिल मिलने से ड्रॉप आउट रेट कम होगा और विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ेगी। प्रधानाध्यापक अर्जुन कुम्हार, समीर कुमार नायक, सहायक शिक्षक मनोज कुमार देव, अल्पना सिन्हा, फरजाना नाज, कमल गोप, जागरण मुर्मू, होलिका कुमारी, मीरा देवी, मालती देवी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: बागोडीह हाई स्कूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.