Bokaro News: छात्राओं को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के धधकिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ एक अनोखा और प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने एक स्वर में 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही विवाह करने और अपनी पढ़ाई जारी रखने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन सहयोगिनी संस्था के तत्वावधान में किया गया, जिसका नेतृत्व संस्था की कोऑर्डिनेटर कुमारी किरण ने किया। इस दौरान कुमारी किरण ने छात्राओं को बाल विवाह निषेध अधिनियम, कानूनी अधिकारों तथा सुरक्षा व्यवस्था से अवगत कराया। उन्होंने आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के दबाव या बाल विवाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.