Bokaro News: छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण
बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: गोमिया। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुर्कनालो में गुरुवार को डीवीसी चिकित्सालय एवं सीएसआर विभाग की ओर से छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। आयोजन स्वच्छता पखवाड़ा के तहत किया गया। डीवीसी कोनार परियोजना के प्रधान राणा रंजीत सिंह के मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सैनिटरी पैड के सही उपयोग और उसके सुरक्षित निस्तारण के संबंध में जानकारी दी गई। डीवीसी के वरीय चिकित्सक बीएन मंडल, सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार व टेकलाल महतो सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं थी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.