बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: कथारा। सीसीएल कथारा वाशरी कैंटीन में पिछले करीब छह माह से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे कर्मचारियों को घर से बोतल में पानी लाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार इंडस्ट्रियल पंप हाउस से टुल्लू मोटर पंप के द्वारा कैंटीन में पेयजल की आपूर्ति की जाती थी। लेकिन चोरों द्वारा टुल्लू पंप की चोरी कर लिये जाने के बाद से कैंटीन में पेयजल आपूर्ति ठप है। इस संबंध में पीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि नये टुल्लू मोटर पंप की व्यवस्था संबंधित विभाग को करा दी गयी है। ऐसे में दो-तीन दिनों के अंदर कैंटीन में पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाने की पूरी संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...