बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। ग्राम शिबूटांड़ स्थित स्टार क्लब के समीप हनुमान मंदिर प्रांगण में गुरुवार को पंचायत निर्माण समिति (उत्तरी क्षेत्र) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खिरोधर महतो ने की, जबकि संचालन बिनोद राय ने किया। बैठक में प्रस्तावित छह पंचायतों के गठन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पंचायत निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गई तथा आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। सदस्यों ने पंचायत गठन की मांग को लेकर राजभवन अथवा विधानसभा घेराव जैसे कार्यक्रमों पर भी चर्चा की। इसके अलावा क्षेत्र के नक्शा एवं खतियान को सुरक्षित रखने तथा इससे जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत निर्माण समिति का प्रतिनिधिमंडल सांसद से मिलकर ...