Bokaro News: छपरघुटू में एक ही रात दो घरों में चोरी, डेढ़ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ
बोकारो, जुलाई 14 -- Bokaro News: जैनामोड़। जरीडीह थाना क्षेत्र की खुंटरी पंचायत अंतर्गत छपरघुटू गांव में सोमवार रात चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों घर महज 15 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। हैरत की बात यह रही कि चोरी की पूरी घटना के दौरान गृहस्वामियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार, गर्मी के कारण दोनों परिवारों के सदस्य घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने एक घर की खिड़की तोड़कर और दूसरे घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद आलमारी और बक्सों के लॉक तोड़कर उसमें रखे नकद रुपये, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो चोरी की जानकारी मिली। बाद में घर से कुछ दूरी पर खेत में चोरी किया गया एक बक्सा बरामद हुआ।
चोरी का विवरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.