Bokaro News: छत से गिरकर महिला घायल, इलाज के बाद खतरे से बाहर
बोकारो, जुलाई 9 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत मठ टोला में बुधवार सुबह एक महिला छत से गिरकर घायल हो गई। घटना में महिला के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार, मठ टोला निवासी मालो देवी (58 वर्ष) बुधवार सुबह करीब नौ बजे अपने घर की छत पर गीले कपड़े सुखाने के लिए फैला रही थीं। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया और संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर पड़ीं। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल घायल महिला को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिंकू कुमारी ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला के सिर सहित शरीर के अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.