Bokaro News: छठ महापर्व को लेकर चास में सफाई अभियान तेज
बोकारो, नवम्बर 3 -- Bokaro News: छठ महापर्व को लेकर चास नगर निगम क्षेत्र में सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। पर्व के मद्देनजर गरगा नदी, सोलागिडीह तालाब, पांडेय पुल सहित विभिन्न वार्डों के तालाबों और जलस्रोतों की विशेष सफाई कराई जा रही है। निगम प्रशासन का जोर छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ नदी और तालाबों को स्वच्छ बनाए रखने पर भी है। दीपावली और लक्ष्मी पूजा के दौरान नदी-तालाबों में विसर्जित की गई पूजन सामग्री से जलस्रोतों में दोबारा गंदगी नहीं फैले, इसके लिए निगम प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है। इसको लेकर निगम की टीमें सभी वार्डों में निगरानी रखेंगी। नदी और तालाबों में सीधे पूजन सामग्री विसर्जित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सफाईकर्मियों को जलस्रोतों के आसपास विशेष निगरानी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.