Bokaro News: छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान 13 से होगा शुरू
बोकारो, नवम्बर 10 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान 13 नवंबर शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। इसको लेकर छठव्रती तैयारियों में जुट गए हैं। महापर्व के पहले दिन छठव्रती सुबह स्नान कर पवित्रता के साथ अरवा चावल का भात, कद्दू की सब्जी और चना दाल तैयार करेंगे। इसे भगवान सूर्य को भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में स्वयं ग्रहण करेंगे तथा परिवार के सदस्यों और परिचितों के बीच वितरित करेंगे। दूसरे दिन 14 नवंबर शनिवार को खरना होगा। इस दिन छठव्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखेंगे। शाम को स्नान-पूजन के बाद गुड़ की खीर, रोटी और फल से भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करेंगे। प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। तीसरे दिन 15 नवंबर रविवार को छठव्रती अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.