बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: पेटरवार। बुंडू पंचायत छठ पूजा समिति की आवश्यक बैठक सोमवार की रात में की गई। बैठक की अध्यक्षता रविशंकर जायसवाल ने की। बैठक में आगामी 14 एवं 15 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर समिति सदस्यों ने विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में छठ महापर्व को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए भव्य झांकी एवं जागरण कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर रविशंकर जायसवाल, रितेश सिन्हा, अजय सिंह, सुदामा प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: चम्पावती में छठ पूजा को भव्य बनाने की तैयारी तेज, बैठक में बनी रणनीति यह भी पढ़ें- Chatra News: माँ भद्रकाली मंदिर परिसर में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक ...