बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: फुसरो। छठ महापर्व के बाद फुसरो बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी है। ऐसे में नगर परिषद क्षेत्र के 788 फुटपाथी दुकानदारों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। प्रशासन सड़क किनारे की दुकानों को हटाकर वैकल्पिक जगह मुहैया कराने की कवायद में जुटा है। हालांकि, मुकम्मल इंतजाम के अभाव में दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने का अंदेशा है। बाजार में जाम से निजात दिलाने और पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रस्तावित वेंडिंग जोन की योजना अब भी अधर में है। ऐसे में दुकानदारों की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...