बोकारो, नवम्बर 12 -- Bokaro News: लोक विकास मोर्चा की बैठक मंगलवार को जोधाडीह मोड़ में देवाशीष दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सोलागिडीह तालाब के समीप छठव्रतियों की सेवा के लिए सेवा शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। शिविर के माध्यम से व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच चाय, फल सहित अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा सुबह और शाम अर्घ्य के दौरान तालाब की ओर जाने वाले मार्ग पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए आवागमन व्यवस्था सुचारू रखने में समिति के सदस्य सहयोग करेंगे। सदस्यों ने छठ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सामूहिक रूप से सेवा कार्य में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: शंख नदी छठ घाट पर तैयारियां जोर-शोर से जारी बैठक में सेव...