बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: चास मु0 पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गोश से चोरी किए गए बाईक बरामद करने के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सागर राम व सुनील कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, दोनों सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर वन के रहने वाले है। सूचक पिंड्रजोरा थाना क्षेत्र से सेक्टर दो मेला घूमने आया था। लौटने के क्रम में गौस नगर से विसर्जन जुलूस देखने लगा। इस बीच उसकी बाइक चोरी कर ली गई थी। लिखित शिकायत के आधार पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...