बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: खेतको। मोहर्रम के चालीसवां (चेहल्लुम) पर पेटरवार प्रखंड के खेतको स्थित कर्बला मैदान में भव्य मेला और पारंपरिक लाठी खेल महामुकाबले का आयोजन किया जा रहा है। नव युवक एकता कमेटी खेतको के तत्वावधान में यह 5 अगस्त को आयोजित होगा जिसका समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान बेहतरीन खिलाड़ियों के बीच पारंपरिक लाठी खेल का रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिलेगा। वहीं मेले में बड़ों और बच्चों के मनोरंजन के लिए बड़ा झूला, ड्रैगन झूला, मौत का कुआं, मीना बाजार तथा विविध प्रकार के खाद्य स्टॉल लगाए गए हैं। पूरे मैदान को आकर्षक एवं रंगारंग रोशनी से सजाया गया है। यह भी पढ़ें- Siwan News चेहल्लुम का जुलूस आज : जुलूस समाप्ति तक गुल रहेगी बिजली आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफ...