Bokaro News: चिरा चास डेमूडीह में दस लाख की संपत्ति चोरी
बोकारो, अक्टूबर 6 -- Bokaro News: बोकारो। चिरा चास थाना क्षेत्र के डेमूडीह गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
घटना का विवरण बताया गया कि गृहस्वामिनी देवंती देवी पितृपक्ष के दौरान पिंडदान के लिए गया गई थीं। घर में उनका बेटा और बहू रह रहे थे। सोमवार शाम अचानक बहू की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिवार के लोग घर में ताला लगाकर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी को तोड़ दिया। अलमारी में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी के जेवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.