बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। चिन्मय विद्यालय बोकारो की ओर से दीपावली के अवसर पर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने की अनूठी पहल की गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कम्युनिटी आउटरीच कार्यक्रम के तहत आशालता केंद्र पहुंचकर मिट्टी के दीयों का वितरण किया और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। ईको-फ्रेंडली दिवाली स्प्रेडिंग लाइट एंड हैप्पीनेस अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में दया, सहयोग, सहानुभूति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। साथ ही मिट्टी के दीयों को बढ़ावा देकर पटाखों का कम उपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: रंगोली प्रतियोगिता में ब्रह्मपुत्र सदन अव्वल इस अवस...