Bokaro News: चिन्मय मिशन चास की गीता गायन प्रतियोगिता में 150 बच्चे शामिल
बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: चास में चिन्मय मिशन की ओर से शिव मंडप, भोजपुर कॉलोनी चास में गीता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिशन की ओर से लगातार चौथे वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में चास-बोकारो के विभिन्न विद्यालयों के 150 चयनित बच्चों ने हिस्सा लिया। पिछले कई महीनों से चयन व प्रशिक्षण प्रक्रिया चल रही थी। देवेश त्रिपाठी के नेतृत्व में बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। निर्णायक मंडली ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं व सांत्वना पुरस्कार के लिए बच्चों का चयन किया। ग्रुप ए में नव्या झा, सायशा कुमारी, छवि कुमारी, सुप्रिया व हिमांशु कुमार, ग्रुप बी में धनराज चटर्जी, सुगंधित, आयुष उपाध्याय, ईशान प्रताप व अनन्या को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चिन्मय गीता पाठ प्रतियोगिता में 300 से अधिक विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.