Bokaro News: चिनिया गढ़ा बाजार से बाइक की चोरी
बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: पेटरवार। प्रखंड के पतकी पंचायत के चिनिया गढ़ा बाजार से एक दो पहिया वाहन चोरी होने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बन्ध में भुक्तभोगी शंकर महतो ने थाना प्रभारी को एक आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पेटरवार पुलिस को दिए आवेदन में शंकर महतो पिता शिवलाल महतो, ओरदाना थाना पेटरवार जिला बोकारो ने कहा कि गत 6 नवंबर को मैं अपनी दो पहिया वाहन पैशन प्रोरो संख्या( जे एच 09 ए आर 3851) से चिनिया गढ़ा बाजार गया था, गाडी खडा करने के पश्चात सब्जी खरीदने हटिया में घुसा । जब मै सब्जी खरीद कर बाहर निकला तो देखा मेरी गाडी उस जगह पर नहीं है। अगल-बगल में काफी खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चला। संभवतः किसी अज्ञात चोर ने हमारी बाइक चोरी कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.