Bokaro News: चिनियागढ़ा बाजार से बाइक चोरी, थाने में शिकायत
बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: प्रखंड के पतकी पंचायत स्थित चिनियागढ़ा बाजार से एक दोपहिया वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ओरदाना निवासी शंकर महतो ने पेटरवार थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी को दिए आवेदन में शंकर महतो ने बताया कि छह नवंबर को वह अपनी पैशन प्रो बाइक (जेएच09एआर3851) से चिनियागढ़ा बाजार गए थे। बाजार में बाइक खड़ी करने के बाद वह सब्जी खरीदने के लिए हटिया में चले गए। कुछ देर बाद जब सब्जी खरीदकर वापस लौटे तो बाइक निर्धारित स्थान से गायब थी। इसके बाद उन्होंने बाजार के आसपास काफी खोजबीन की और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी बाइक चोरी कर ली है। भुक्तभोगी ने पुलिस से मामले की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.