बोकारो, नवम्बर 12 -- Bokaro News: चित्रगुप्त महापरिवार की ओर से बुधवार को नगर के विभिन्न सेक्टर में घूमधाम के साथ चित्रगुप्त पूजा मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सेक्टर में पूजा पंडाल का निर्माण कर उसमें भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधिविधान के साथ पूजा किया गया। चित्रगुप्त महापरिवार सेक्टर 1 की ओर से रंगमंच पूजा परिसर एचएससीएल कॉलोनी सेक्टर 1 बी व चित्रगुप्त मंदिर सेक्टर 6 साई मंदिर परिसर में धूम धाम से मनाया गया। चित्रगुप्त पूजन के बाद दोपहर में खिचड़ी भोग का भी आयोजन किया गया। शाम में रंगमंच परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महापरिवार के लोगों द्वारा किया गया। जिसमें अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, महासचिव अनल कुमार, अंशुमाली श्रीवास्तव, बीएम बक्सी, सुधीर जी, तरुण श्रीवास्तव, राहुल, रोहित,संचित,एससी चौधरी,अश्वनी, सुशांत ...