Bokaro News: चिड़का जाने के लिए हजारों श्रद्धालु रवाना
बोकारो, अगस्त 10 -- Bokaro News: चंदनकियारी, प्रतिनिधि। सावन के पावन माह में रविवार को चंदनकियारी के सितानाला स्थित दामोदर नदी घाट पर शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार को पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध गौरीनाथ धाम चिड़का में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए चंदनकियारी के विभिन्न गांवों के अलावा धनबाद जिले के भौंरा,मोहलबनी,सुदामडीह , चंदनकियारी समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से दामोदर नदी में स्नान कर जल उठाया और बोल बम के जयघोष के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। अमलाबाद ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार, चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित कुमार राय, बरमसिया ओपी प्रभारी शैलेंद्र कुमार पासवान अपने अपने थाना, ओपी क्षेत्र में लगातार गश्त करते पाए गए। यह भी पढ़ें- Khagaria News: गेरुआ रंग से पटा अगुवानी गंगा घाट, का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.