Bokaro News: चास लक्ष्मी नारायण मंदिर में तीन दिवसीय श्री राणी सती दादी जी महोत्सव शुरू
बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: चास मारवाड़ी पंचायत की ओर से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में बुधवार से तीन दिवसीय श्री राणी सती दादी जी भादो महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ मंगल पाठ में हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में आयोजित मंगल पाठ के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मंगल पाठ वाचिका मोहिनी केडिया की प्रस्तुति महोत्सव के पहले दिन विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनकी भक्तिमय प्रस्तुति से मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। मंगल पाठ के दौरान श्रद्धालु भक्ति में भावविभोर नजर आए। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी मंगल पाठ में शामिल होकर राणी सती दादी की आराधना की। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: राणी सती मंदिर में दो दिवसीय भाद्र अमावस्या महोत्सव कल से, कई कार्यक्रम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.