बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास रोटरी क्लब की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य सहित परिवार भारी संख्या में शामिल रहे। समारोह के दौरान मनोरंजन के लिए कई रोचक खेलों का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से कुबेर का खजाना खेल आकर्षण का केंद्र रहा। सदस्यों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। खेलों के दौरान हंसी-मजाक और उमंग का माहौल बना रहा। सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए खुशियों के पल साझा किए। मौके पर क्लब अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Motihari News: खुशी: ईस्ट चंपारण लायंस क्लब ने मनाया दीपोत्सव उन्होंने कहा कि दी...