बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम और प्रखंड क्षेत्र में रविवार को दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद घरों और आसपास के क्षेत्रों में जमकर आतिशबाजी की गई। दीपावली को लेकर सुबह से ही घरों की साफ-सफाई और सजावट का दौर जारी रहा। शाम होते ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के घर दीयों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक झालरों से जगमगा उठे। महिलाओं और युवतियों ने घरों के आंगन और दरवाजों पर आकर्षक रंगोली बनाकर त्योहार की खूबसूरती बढ़ाई। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दीपों की रोशनी से नहाया जिला, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी दीपावली वहीं, बच्चों और युवाओं में आतिशबाजी को लेकर खासा उत्साह देखने को म...