बोकारो, अक्टूबर 6 -- Bokaro News: चास। दुर्गापूजा के दौरान चास नगर निगम क्षेत्र में बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। सात से 10 अक्टूबर तक शहर के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर प्रबंधक सहित 16 सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम को अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर अस्थायी रूप से दुकान लगाने वालों तथा यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अवरोधों को हटाने का निर्देश दिया गया है। पूजा के दौरान खरीदारी और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में लोगों के बाजार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सड़कों और फुटपाथ पर दुकानें लगने से जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसे लेकर निगम विशेष निगरानी रखेगा। टीम दुकानद...